गम्हरिया: सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर जामबहाल में बुधवार को बोलेरो व पिकअप वैन सवारी वाहन के बीच सीधी टक्कर हो गयी. उक्त घटना में तीन लोग घायल हो गये, जिसमें सीनी निवासी सूरज मुखी व दो अन्य शामिल है. घटना की सूचना पाकर पहुंचे भाजपा नेता रंजीत बारिक ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजवाया. वहीं इसकी सूचना सरायकेला थाना पुलिस को दी. जानकारी के अनुसार सवारी वाहन सरायकेला की ओर से आ रही थी, जबकि बोलेरी सरायकेला की ओर जा रही थी. इसी बीच जामबहाल में दोनों के बीच सीधी टक्कर हो गयी. घटना के बाद काफी देर तक मुख्यमार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा.
इसे भी पढ़ेः Road Accident : बाइक सवार ने चार स्कूली छात्राओं को मारी टक्कर, चारों की हालत गंभीर
There is no ads to display, Please add some



















































