Gua : बंद पड़े लौह अयस्क माइंस खुलवाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए केंद्र व राज्य सरकार : अरविंद चौरसिया

भारी वाहन कारोबारियों की स्थिति हो रही है दयनीय
गुवा : बड़ाजामदा, ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारी सह समाजसेवी अरविन्द चौरसिया ने झारखंड की बंद पड़ी लौह अयस्क माइंस खुलवाने की मांग की. माइंस बंद रहने के कारण बेरोजगारी की समस्या विकराल होती जा रही है. इस संबंध में उन्होंने एक बयान जारी कर राज्य की झामुमो गठबंधन एवं  केंद्र की एनडीए सरकार से इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया.  उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अगर वैज्ञानिक तरीके से पश्चिम सिंहभूम व राज्य के विभिन्न स्थानों से  लौह अयस्क  की निकासी माइनिंग कर की जाती है, तो काफी मात्रा में लौह अयस्क का निष्कासन संभव है. शाह ब्रदर्स, निर्मल कुमार प्रदीप कुमार, आधुनिक स्टील, मिश्रीलाल, ठाकुरानी माइंस जैसे दर्जन भर माइंस बंद है. जिसके कारण बेरोजगारी की समस्या बढ़ गई है.
सरकार के राजस्व का हो रहा है भारी नुकसान
क्षेत्र की सारी खदाने  खोलने के लिए राज्य सरकार को निर्णय शीघ्र लेना चाहिए. वर्तमान झारखंड सरकार की रॉयल्टी बंद खदानों की वजह से प्रभावित हो रही है. राजस्व की क्षति होना सरकार को आर्थिक नुकसान का संकेत है. अरविन्द चौरसिया ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारी वाहनों के परिचालन कारोबार से जुड़े लोगो की स्थिति दयनीय होती जा रही है. राज्य में 18 हजार लोगों के बेरोजगार होने की पुष्टि की जा रही है. अरबों रुपया राजस्व की क्षति झारखंड सरकार के खजाने में जानी चाहिए. उन्होंने  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उक्त तथ्यो से दृष्टिगोचर होते हुए क्षेत्र के सभी बंद माईंस को खोले जाने की मांग की.
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time