राजस्थानः फिलहाल राजस्थान में सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है. भजनलाल शर्मा की सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी ही सरकार पर फोन टैपिंग और उनकी जासूसी करने का आरोप लगा कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शुक्रवार को एक सभा को संबोधित करते हुए मीणा ने कहा कि पिछली अशोक गहलोत सरकार के दौरान, मैंने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी. परिणामस्वरूप, 50 स्टेशन हाउस अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था. मुझे उम्मीद थी कि जब भाजपा शासन आएगा, तो भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा लेकिन अब लगता है कि मैं गलत था.
इसे भी पढ़ेः RBI: जनता को दी राहत, रेपो रेट में की कमी, अब सस्ती EMI
मीणा ने कहा कि सीआईडी मुझ पर नजर रख रही है, मेरा फोन रिकॉर्ड किया जा रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं डरा हुआ नहीं हूं, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है. उल्लेखनीय है कि मीणा ने सितंबर 2021 में राज्य पुलिस में उप-निरीक्षकों की भर्ती के साथ-साथ पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान आयोजित अन्य नौकरी प्रवेश परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को उजागर करने में सबसे आगे रहे हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में दौसा सीट हारने के बाद मीणा ने इस्तीफा दे दिया. लेकिन भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया.
There is no ads to display, Please add some



















































