Ahmedabad : गौतम अदाणी ने बेटे की शादी पर लिया सेवा का संकल्प, 10,000 करोड़ रुपये किए दान

 

रडार डेस्क :  महाकुंभ मेले की यात्रा के दौरान गौतम अदाणी ने कहा था कि उनके बेटे की शादी “सादगी और पारंपरिक तरीके” से होगी. गौतम अदाणी ने ना केवल शादी को साधारण रखा, बल्कि समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपये भी दान किए. बेटे की शादी के अवसर पर यह अनोखा उपहार उन्होंने समाज के कल्याण के लिए दिया है. गौतम अदाणी का यह दान उनके परमार्थ के विचार “सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है” पर आधारित है. उनके दान का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य , शिक्षा और कौशल विकास के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खर्च किया जाएगा. इस पहल से समाज के सभी वर्गों को किफायती विश्व स्तरीय अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, शीर्ष स्तरीय के-12 स्कूलों और सुनिश्चित रोजगार क्षमता के साथ ग्लोबल स्किल एकेडमी के नेटवर्क तक पहुंच प्रदान होगी.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: राष्ट्रीय आर्ट एंड क्रॉफ्ट कॉटन सिल्क एक्सपो शुरू, विधायक-एसडीओ ने किया उदघाटन

अपनी बहू को “बेटी दिवा” कहकर संबोधित किया

अपने छोटे बेटे जीत की शादी के अवसर पर गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) के संदेश में अपनी बहू को “बेटी दिवा” कहकर संबोधित किया. उन्होंने लिखा, “परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए. यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ. यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं.  मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूं.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुरः सिविल डिफेंस एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जुबली पार्क में चलाया गया स्वच्छता अभियान

जीत अदाणी इस समय अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक हैं

शादी आज दोपहर, अहमदाबाद के बेल्वेडियर क्लब, अदाणी शांतिग्राम टाउनशिप में संपन्न हुई, जहां जीत अदाणी और हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शादी के बंधन में बंध गए. शादी पूरी तरह से पारंपरिक रूप से संपन्न हुई. सामान्य धार्मिक अनुष्ठानों और पारंपरिक गुजराती समारोह में केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए. शादी में राजनेता, बड़े कारोबारी, फिल्मी सितारे, नौकरशाह और अन्य कोई प्रमुख हस्तियां शामिल नहीं हुईं. जीत अदाणी इस समय अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक हैं और छह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का प्रबंधन देख रहे हैं, साथ ही नवी मुंबई में बन रहे सातवें हवाई अड्डे की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं.  उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज से पढ़ाई की है.

इसे भी पढ़ें : Non Resident Indian: अप्रवासियों केे हाथों में हथकड़ी और जंजीरों में बांधकर भेजे जाने पर देश में मचा बवाल, विपक्ष ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची जामा मस्जिद के पास पक्षियों और जानवरों की अवैध बिक्री का आरोप, शांति सेवा मार्ग ट्रस्ट ने डीसी से की शिकायत

जमशेदपुर : साकची स्थित जामा मस्जिद के पास दुकानों में पक्षियों, कुत्तों और बिल्लियों को छोटे पिंजरों एवं अनुपयुक्त कंटेनरों में रखकर बेचने का आरोप लगाया गया है। इस मामले…

Spread the love

Jamshedpur : एमवे इंडिया का स्टोर नेटवर्क बढ़ाने पर जोर, देशभर में 85 से अधिक स्टोर संचालित

जमशेदपुर : स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एमवे इंडिया ने देश के प्रमुख बाजारों में अपने स्टोर नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। कंपनी की यह पहल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time