करोड़ों रुपये की लागत से एक साल पहले इस सड़क का हुआ था मरम्मत.
पोटका : एक साल पहले करोड़ों रुपये के लागत से हाता -मुसाबनी सड़क का मरम्मत किया गया था. मरम्मत के एक साल के अंदर दवाकी पुलिया सहित इसके आसपास के क्षेत्र में कई जगह सड़क पर दरारे आ चुकी है. वहीं कलिकापुर एवं अन्य जगह में भी सड़क में दरारें देखने को मिल रही है. इस मामले पर कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा ने कहा कि दवाकी एवं उसके आसपास सड़क की जांच करते हुए ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की गई है. वहीं कांग्रेस के प्रखंड सचिव लालटू दास एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध सिंह सरदार ने दरारों को दिखाते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा सड़क मरम्मत के नाम पर लीपा पोती की गई है एवं भ्रष्टाचार किया गया है. जिसके कारण सड़क में एक साल के अंदर ही कई जगह दरारें आ चुकी है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : वेलेंटाइन वीक शुरू, प्रपोज डे आज

उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के लिए ठेकेदार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मामले पर वरीय अधिकारियों को लिखित सूचना देते हुए अभिलंब कार्रवाई की मांग की जाएगी, दवाकी पुलिया के बीचो-बीच दरार आ जाने से दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ गई है. सड़क मरम्मत हुए एक साल भी नहीं हुआ हैं और सड़क में एक दर्जन से ज्यादा लंबी-लंबी दरारें देखने को मिल रही है. उन्होंने ठेकेदार पर सड़क पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। साथ ही साथ जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें : Adityapur : बाबू दास पर हमला कर भाग रहे अपराधियों की कार चिलगु में दुर्घटनाग्रस्त




















































