potka : हाता-मुसाबनी सड़क पर आई दरारें, एक साल पहले हुई थी मरम्मत

करोड़ों रुपये की लागत से एक साल पहले इस सड़क का हुआ था मरम्मत.

पोटका : एक साल पहले करोड़ों रुपये के लागत से हाता -मुसाबनी सड़क का मरम्मत किया गया था. मरम्मत के एक साल के अंदर दवाकी पुलिया सहित इसके आसपास के क्षेत्र में कई जगह सड़क पर दरारे आ चुकी है. वहीं कलिकापुर एवं अन्य जगह में भी सड़क में दरारें देखने को मिल रही है. इस मामले पर कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा ने कहा कि दवाकी एवं उसके आसपास सड़क की जांच करते हुए ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की गई है.  वहीं कांग्रेस के प्रखंड सचिव लालटू दास एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध सिंह सरदार ने दरारों को दिखाते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा सड़क मरम्मत के नाम पर लीपा पोती की गई है एवं भ्रष्टाचार किया गया है.  जिसके कारण सड़क में एक साल के अंदर ही कई जगह दरारें आ चुकी है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : वेलेंटाइन वीक शुरू, प्रपोज डे आज

उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के लिए ठेकेदार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मामले पर वरीय अधिकारियों को लिखित सूचना देते हुए अभिलंब कार्रवाई की मांग की जाएगी, दवाकी पुलिया के बीचो-बीच दरार आ जाने से दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ गई है. सड़क मरम्मत हुए एक साल भी नहीं हुआ हैं और सड़क में एक दर्जन से ज्यादा लंबी-लंबी दरारें देखने को मिल रही है. उन्होंने ठेकेदार पर सड़क पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। साथ ही साथ जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : Adityapur : बाबू दास पर हमला कर भाग रहे अपराधियों की कार चिलगु में दुर्घटनाग्रस्त


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time