Jamshedpur : भालूबासा में पिछले साल हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहराब को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा इलाके में पिछले साल 15 दिसंबर को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. इस घटना में तड़ीपार अपराधी सलमान खान के घर पर फायरिंग की गई थी. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहराब उर्फ लाल बाबू को गिरफ्तार किया है. सोहराब आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 18 के पास स्थित मैरिज हॉल के समीप का रहने वाला है.

इसे भी पढ़ें : Baharagora : सीपीआई संगठन की मजबूतीकरण को लेकर लोकल कमेटी ने की बैठक आयोजित

पुलिस ने बरामद की देशी पिस्तौल और कारतूस

एसएसपी किशोर कौशल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि सोहराब की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी. टीम ने बिहार और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में छापेमारी की. अंततः मुखबिर की सूचना पर जमशेदपुर में उसे गिरफ्तार किया गया. सोहराब के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.

इसे भी पढ़ें : Chakulia : हाथी ने गौशाला में उपद्रव मचाया, गेट को तोड़ा, बंधा गोभी की फसल की बर्बाद

गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच और जेल भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद सोहराब को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस पूछताछ में सोहराब ने खुलासा किया कि वह मानगो के कुख्यात डाबर गिरोह का सदस्य था. डाबर की हत्या के बाद वह गिरोह को फिर से संगठित करने की कोशिश कर रहा था.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : वेलेंटाइन वीक शुरू, प्रपोज डे आज

डाबर गिरोह का संचालन करने की कोशिश

सोहराब ने पुलिस को बताया कि वह डाबर गिरोह के पुराने सदस्यों को एकजुट कर अपना नेटवर्क तैयार कर रहा था. उसने बताया कि नेशनल हाईवे पर काली मंदिर और पारडीह बस्ती के बीच स्थित पुल के नीचे उसने पिस्तौल छुपा रखी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार को दी गई विदाई

पुरानी रंजिश बनी फायरिंग की वजह

डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि इस मामले में एक और अपराधी सादिक खान उर्फ कुबड़ा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. जांच के दौरान यह सामने आया कि कदमा में सलमान खान ने एक मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. इसी घटना का बदला लेने के लिए उसके घर पर फायरिंग की गई थी.

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन का वन भोज सह मिलन समारोह संपन्न 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में विश्वकर्मा पूजा के दिन हत्या करने की कथित साजिश का खुलासा, हथियार के साथ राज बच्चा  समेत पांच गिरफ्तार

देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और फायरिंग का खोखा बरामद, पूर्व से फायरिंग के मामलों में आरोपित रहा है सैफ अली उर्फ राज बच्चा जमशेदपुर :  जुगसलाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time