Baharagora : जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित हुई लेटरल एंट्री टेस्ट

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अवस्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्वी सिंहभूम में शनिवार को कक्षा नवम एवं 11वीं में रिक्त सीटों को भरने के लिए लेटरल एंट्री टेस्ट का आयोजन किया गया. जिसमें कक्षा नवम में आठ सीटों के विरुद्ध 330 उम्मीदवारों तथा कक्षा 11वीं में 12 सीटों के लिए 184 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया था. वहीं आज आयोजित चयन परीक्षा में कक्षा नवम के लिए 222 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 108 अनुपस्थित रहे.

इसे भी पढे़ें : Chaibasa: रेलवे के पूर्व चीफ मैकेनिकल इंजीनियर ने बच्चों को 30 उपयोगी पुस्तकें दान किया

परीक्षा केंद्र विद्यालय में ही बनाया गया था

जबकि कक्षा 11वीं में 123 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 61 अनुपस्थित रहे. इस आशय की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने कहा कि वर्ग 6 में नामांकन के दौरान किन्ही कारणों से कुछ स्थान रिक्त रह जाते हैं और फिर कभी-कभी सातवीं- आठवीं तथा नवमी- दशमी में भी कुछ बच्चे विद्यालय छोड़ देते हैं. इस तरह रिक्त हुए स्थानों को नवम तथा 11वीं में भरने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर पर सीबीएसई द्वारा लेटरल एंट्री टेस्ट का आयोजन किया जाता है. इसी क्रम मे शनिवार को 8 और 12 खाली स्थानों को भरने के लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया गया. जिसका परीक्षा केंद्र विद्यालय में ही बनाया गया था .चयन परीक्षा का आयोजन 11:15 पूर्वाह्न से 1:38 अपराह्न तक की गई.

इसे भी पढे़ें : Jamshedpur : एनटीटीएफ के दो छात्रों को 12 लाख के पैकेज पर किया गया लॉक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Jamshedpur :  26-27 सितंबर को होगा ब्रह्मा कुमारीज का दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर

जमशेदपुर : ब्रह्मा कुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। “ऊंची उड़ान–टुवर्ड्स परफेक्शन” विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time