Potka : राशन में कटौती के खिलाफ शासनघुटू के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, निलंबन की मांग

 

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत के गौड़ ग्राम के शासनघुटु के ग्रामीणों ने देर संध्या राशन में कटौती के खिलाफ राशन डीलर निकी हांसदा के आवास के समक्ष प्रदर्शन किया.  ग्रामीण पंकज धल, बलाई मार्डी, विश्वनाथ सोरेन ने आरोप लगाते हुए कहा कि राशन डीलर निकी हांसदा राशन में देने में कटौती कर रही है.  20 किलो चावल की जगह 15 किलो चावल दे रही है.  जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों ने राशन डीलर की निलंबन की मांग की है. लाभुकों ने कहा कि पांच रुपया में तीन पैकेट नामक दिया जाता है जबकि प्रति नमक एक रुपया लेने का प्रावधान हुआ है. दाल बीते दो महीने दिसंबर व जनवरी का नहीं मिला जबकि पंचिंग ले लिया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि चावल का पंचिंग लेने के बाद भी नहीं मिलता.  ग्रामीणों ने झारखंड सरकार से सही समय पर राशन मुहैया कराने व आवंटित चावल मुहैया करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : महिला फुटबॉल मैच में आसनसोल एमएससी 2-0 से विजयी

ग्रामीणों का आरोप निराधार – डीलर

शासनघुटू के डीलर निकी हांसदा ने कहा कि ग्रामीणों का आरोप निराधार है. सरकारी नियम के तहत ग्रामीणों को राशन मुहैया कराया जाता है. उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीणों का दिसंबर व जनवरी का राशन दिया गया है. किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं की जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें : Patamada : झारखंड नव निर्माण समिति की बोड़ाम प्रखंड कमिटी गठित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का 7 अगस्त को जमशेदपुर में शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

जमशेदपुर : देशव्यापी नशामुक्ति जनजागरण को नई गति देने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह…

Spread the love

Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन

जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time