Baharagoda : किराया नहीं देने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई : डीडीसी

विधायक संग बस टर्मिनल एवं मार्केट काम्पलेक्स का किया निरीक्षण

बहरागोड़ा:  रविवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अनिकेत सचान ने कई महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया. उन्होंने बस स्टैंड पर टेंडर प्रक्रिया की समीक्षा की तथा बाजार क्षेत्र में स्थित मछली मार्केट और अन्य मार्केट काम्पलेक्स की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने किराया जमा न करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी और जल्द से जल्द बकाया किराया जमा करने का निर्देश दिया. बहरागोड़ा दौरे के दौरान उप विकास आयुक्त ने अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर बसों से वसूली को लेकर जारी टेंडर की प्रक्रिया की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने जल्द से जल्द टेंडर निकालने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: तड़ीपार अपराधी सलमान गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

मछली बाजार और मार्केट काम्पलेक्स का किया निरीक्षण

उप विकास आयुक्त ने बहरागोड़ा मुख्य बाजार में स्थित मछली मार्केट और आसपास के मार्केट काम्पलेक्स का दौरा किया. निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कई दुकानदार सरकारी दर पर निर्धारित किराया जिला परिषद को जमा नहीं कर रहे हैं. इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जल्द से जल्द बकाया किराया जमा किया जाए, अन्यथा ऐसे दुकानदारों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान विधायक समीर कुमार मोहंती एवं उप विकास आयुक्त ने मिलकर क्षेत्र के विकास को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चाएं की गई. इस अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती समेत कई अभियंता और अधिकारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: कुमार विश्वास पहुंचे बाबा बैद्यनाथ के दरबार में,की पूजा-अर्चना की


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रंभा कॉलेज में दुर्गोत्सव का आयोजन,  नव दुर्गा का रूप धर छात्राओं ने महिषासुर मर्दिनी का किया मंचन

जमशेदपुर : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं रंभा कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर…

Spread the love

Bahragora : बारिश से बेघर हुए परिवारों के लिए ‘अबुआ आवास’ और मुआवजे की मांग, भाजपा नेता ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र के जयपुरा गांव में विगत कई माह पूर्व हुए मूसलाधार बारिश से पंचानन राणा और दीपक राणा के कच्चे मकान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time