Chakulia : फुलपानी और दुबराजपुर के पास मिले बाघ के पंजे के निशान, वन विभाग की टीम पहुंची

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के बड्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत में बाघ के होने के संकेत मिले हैं. पंचायत अंतर्गत फूलपानी मौजा और दुबराजपुर गांव के पास रविवार की सुबह बाघ के पंजे के निशान मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. सुबह टहलने निकले बेलडांगा गांव निवासी सनातन सरदार नामक युवक ने सबसे पहले पंजे के निशान को देखा. उसके बाद सनातन सरदार ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. मधुपुर वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष शत्रुध्न मुंडा ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग के वनरक्षी भादूराम सोरेन और अनूप बेरा मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी.

इसे भी पढ़ें : Bahragora : सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ग्रामीणों ने फूलपानी पहाड़ पर देखा बाघ

ग्रामीणों के मुताबिक बाघ फूलपानी के पास पहाड़ पर चढ़ा है. बाघ पोचापानी होते हुए दुबराजपुर गया है. दुबराजपुर के पास सड़क किनारे बाघ के पंजे के निशान पाए गए हैं. इसके कारण क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में है. वन विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को सतर्क करते हुए कहा गया है कि अपने मवेशियों को जंगल में ना छोड़ें. टीम ग्रामीणों को सावधान कर रही है. चाकुलिया के प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि यह बाघ दलमा से पश्चिम बंगाल की सीमा में गया था. वहां से यह बाघ चाकुलिया रेंज की सीमा में आ पहुंचा है. उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम बाघ पर निगरानी रख रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 11 फरवरी से शुरू होगी जैक की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time