Chakulia : शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा लें युवा : सांसद

भालुकबिंदा में शहीद चानकु महतो की मनायी गई जयंती

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के भालुकबिंदा गांव में रविवार को शहीद चानकु महतो की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए. मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो समेत अन्य लोगों ने शहीद चानकु महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि शहीद चानकु महतो का जन्म गोड्डा जिले के रांगामाटिया गांव में 9 फरवरी 1816 में हुआ था और 15 मई 1856 में शहीद हुए थे. उन्होंने कहा कि शहीद चानकु महतो ने अंग्रेजों की दमन नीति के खिलाफ संथाल विद्रोह के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी.

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : किराया नहीं देने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई : डीडीसी

अंग्रेजों के खिलाफ कुड़मी समाज को किया था संगठित

अंग्रेजों के खिलाफ कुड़मी समाज को संगठित किया था. उनके साहस और नेतृत्व क्षमता से अंग्रेज हुकूमत की नींव हील गयी थी. चानकु महतो ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में शहीद होकर समाज को इतिहास के पन्नों पर कुड़मी समाज को गौरवान्वित किया है. सांसद ने कहा कि समाज के युवा शहीद चानकु महतो को अपना आदर्श मानकर उनकी जीवनी से प्रेरणा लें और उनके बताएं मार्ग पर चलें. तभी समाज और राज्य का विकास होगा. समारोह को डॉ आदित्य महतो,अमित महतो,स्वपन महतो, हरि शंकर महतो समेत अन्य ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर कोकिल महतो, पंकज महतो, पार्थो महतो, शतदल महतो, मनोरंजन महतो, चंदन महतो, पुर्णेन्दु महतो, जय महतो, दिलीप महतो, छोटू महतो, प्रसेनजीत महतो, लखन महतो, विनय महतो समेत अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Chakulia : फुलपानी और दुबराजपुर के पास मिले बाघ के पंजे के निशान, वन विभाग की टीम पहुंची

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time