Jamshedpur: धर्म सास्था प्रीति समारोह के अंतिम दिन वेद पंडितों ने संपन्न कराई अनुष्ठान

जमशेदपुर: बिष्टुपुर श्री धर्म सास्था मंदिर 77वें धर्म सास्था प्रीति समारोह का रविवार समापन हो गया. अंतिम दिन की पूजा सुबह-सुबह महा गणपति हवन से हुआ. वेद पंडितों ने 16 कलश स्थापित किए और श्री धर्म सास्था के लिए महान्यास पूर्व एकादश रुद्र पूर्णाभिषेक और श्री महागणपति और श्री कार्तिक के लिए एकादश रुद्राभिषेक किया. सभी पूजाएं मंदिर के अध्यक्ष पीएन शंकरन द्वारा मुख्य पुजारी विजय भानु के मार्गदर्शन में संपन्न कराई गईं. महाआरती के बाद मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा हजारों भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने अपने हुनर का मनवाया लोहा

इस अवसर पर दक्षिण भारतीय शास्त्रीय भजन मंडली आचार्य भक्त सभा के सदस्यों ने धर्म सास्था और कई अन्य देवताओं पर भक्ति गीत प्रस्तुत किए. विधायक सरयू राय मंदिर पहुंचे, जिनका पीएन शंकरन ने सम्मान किया. एन राममूर्ति, कार्यकारी अध्यक्ष, केजीपी नायर, रमेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष, बी सुब्रमण्यन, सचिव एएस विश्वेश्वरन, कोषाध्यक्ष एस शिव कुमार, एस श्रीनिवासन, एस वेंकटरमन, एस कृष्णा, जी शिजू कल, केएस नारायण और आर बालकृष्णन एवं कई समिति सदस्य उपस्थित थे और उन्होंने पूजा के सफल आयोजन के लिए सहायता प्रदान की.

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time