केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से कराया अवगत
जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) का मोबाईल वैन गुरुवार को पटमदा पहुंचा. इस दौरान रांगाटांड, माचा, बिडरा, पटमदा बस्ती, काशीडीह, सुन्दरपुर आदि गावों में लोगों के बीच कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों को बाल विवाह, बाल श्रम, चाईल्ड प्रोटेक्शन शिशु प्रोजेक्ट, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा, नशापान आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई. इसके अलावा राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी बताया गया. जागरूकता टीम में पीएलवी दिलीप जायसवाल, सदानंद महतो, सुजय दत्ता, शिव शंकर महतो, नंदा रजक, बुधेश्वर मुर्मू, लक्ष्मीकांत गोप, फटिक चंद्र महतो एवं आशीष प्रजापति शामिल थे.
There is no ads to display, Please add some



















































