Baharagora : रावण दहन के साथ समाप्त हुआ पांच दिवसीय युवा मेला

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में युवा मेला के बैनर तले द्वितीय वर्ष पांच दिवसीय रावण दहन मेला के साथ समापन हुआ. रावण दहन के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए. सर्वप्रथम गांव के चौक पर स्थित गोपबंधु मूर्ति ओर माल्यार्पण किया गया. ततपश्चात अतिथियों को चौक से ढोल नगाड़ा बजाकर सभास्थल तक लाया गया. मंच पर सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता के फोटो चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर पांच दिवसीय युवा मेला सह रावण दहन का समापन किया गया.

इसे भी पढ़ें : Chakulia : केरूकोचा में एक साल से खराब हैं एनएच 18 के फ्लाई ओवर की सभी स्ट्रीट लाइटें

कुणाल षाड़ंगी ने धन्यवाद देते हुए तथा तारीफ की 

मुख्य अतिथि कुणाल षाड़ंगी ने संबोधित करते हुए कहा कि बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बहुत सारे छोटे बड़े मेला का आयोजन किया जाता है परंतु कहीं युवा मेला का आयोजन नहीं होता है. कमेटी का उन्होंने तहे दिल से धन्यवाद देते हुए तथा तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रकार का युवाओं के द्वारा मेले को पांच दिन तक सुचारू रूप से संचालन करना बहुत बड़ी बात है. इस प्रकार के मेले आपसी भाईचारे का संदेश भी देते हैं. पांच दिवसीय मेले को सफल बनाने को लेकर युवा मेला के अध्यक्ष इंद्रजीत मुंडा, गोपाल चंद्र बेरा, चंद्र शेखर आचार्य, भाष्कर बारीक, श्यामपद सिंह, कृष्ण बेज, शुखदेव कामिला, तपन आचार्य, खकन मुंडा, मंटू सिंह, मिहिर बेरा, खकन मंडल, मिथुन मुंड़ा, पूर्ण दलाई, उत्तम कालिंदी, सुकुमार कालिंदी, संभु कालिंदी, शिबू बेहरा, नेतु बेहेरा, गौरव बेहेरा, चेपा बेहेरा, राजू बेहेरा, रिंकू बेहरा आदि समेत सभी सदस्य रात दिन जूटे हुए थे.

इसे भी पढ़ें : Delhi : भोजपुरी दबंग्स की धमाकेदार शुरुआत, मुंबई हीरोज को 8 विकेट से हराया

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time