बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मौदा गांव स्थित श्री श्री मदन मोहन जिऊ के पुनः प्रतिष्ठा के अवसर पर चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन सोमवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ. वहीं सुबह यज्ञ मंडप प्रांगण में सूर्य पूजा,गो पूजा, देवी देवताओं का आवाह्न, पुष्पांजलि,आरती आदि पूजा वैदिक रीति रिवाज के अनुसार की गई. उड़ीसा के ओरिलो से आए हुए प्रधान पुरोहित तारिणी के नेतृत्व में कई पुजारी ने मिलकर पूजा का संपादन किया गया. साथ ही यज्ञ कुंड में दिनभर हवन होता रहा. शाम को विधि विधान के साथ यज्ञ कुंड में पूर्णाहुति दी गई. शाम को यज्ञ मंडप में पूर्णाहुति देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. दोपहर में लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. इस चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में मौदा गांव के ग्रामीणों की भूमिका महत्वपूर्ण रही.
इसे भी पढ़ें : Baharagora : रावण दहन के साथ समाप्त हुआ पांच दिवसीय युवा मेला
There is no ads to display, Please add some



















































