Chakulia : हादसे को आमंत्रित कर रहे हैं सड़कों के किनारे सूखे और जर्जर पेड़

चाकुलिया : चाकुलिया – चाकुलिया प्रखंड को जोड़ने वाली लगभग सभी महत्वपूर्ण सड़कों के किनारे खड़े दर्जनों सूखे और जर्जर पेड़ हादसों को आमंत्रित कर रहे हैं. ऐसे पेड़ कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना के कारण बन सकते हैं. स्थानीय प्रशासन इस गंभीर मसले पर अनजान बना है. आंधी और बरसात के मौसम में ऐसे पेड़ और भी खतरनाक साबित हो सकते हैं. चाकुलिया- माटिहाना, चाकुलिया – धालभूमगढ़, चाकुलिया – केरूकोचा सड़क के किनारे विभिन्न प्रजाति के दर्जनों सूखे और जर्जर पेड़ कई साल से खड़े हैं.

इसे भी पढ़ें : Potka : शहीद मनमथ बास्के की जयंती पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, विधायक ने किया उद्घाटन

किसी राहगीर या बाइक सवार की जान भी जा सकती है

केरूकोचा जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे तो दर्जनों सूखे और जर्जर पेड़ किसी बड़ी दुर्घटना के कारण बन सकते हैं. धालभूमगढ़ जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे भी अनेक सूखे पेड़ खड़े हैं.  ऐसे तमाम सूखे पेड़ इतने जर्जर हो गए हैं कि कभी भी गिर सकते हैं. ऐसे पेड़ खोखले हो गये हैं और कभी भी गिर सकते हैं. पेड़ के अचानक गिर जाने से कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है. किसी राहगीर या बाइक सवार की जान भी जा सकती है.  ग्रामीणों के मुताबिक उक्त सूखे पेड़ विगत कई साल से इसी स्थिति में खड़े हैं। सुरक्षा कारणों से इन पेड़ों को हटाने की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा कारणों से इन पेड़ों हटाना जरूरी है. जानकारी हो कि उक्त सड़कें काफी व्यस्त सड़कें हैं. सड़क से बिल्कुल ही सटे हुए सूखे पेड़ों से कोई वाहन या बाइक सवार अनियंत्रित होकर टकरा भी सकता है.

इसे भी पढ़ें : Potka: शाह स्पंज एंड पावर कंपनी के पावर प्लांट में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time