Jamshedpur : झारखंड सरकार के लिए मुसीबत बनी मईयां सम्मान योजना – जेपी पांडेय

जमशेदपुर :  भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश नेता जय प्रकाश पांडेय ने कहा है कि झारखंड में मईया योजना का क्या हुआ, जनवरी निकल गया, फरवरी निकलने को है. अभी तक किसी भी मईयां को 2500 रुपये का लाभ नहीं मिला, वृद्धा, विधवा और विकलांगों को मिलने वाली 1000 रुपये की राशि लगभग कई माह से लंबित है. आंगनबाड़ी में कार्यरत सेविका, सहायिकाओं का मिलने वाला वेतन भी संपूर्ण राज्य में लगभग 7 माह से लंबित है. जबकी केंद्र सरकार 2024-3025 तक की 60% की राशि झारखंड सरकार को उपलब्ध करा चुकी है.

इसे भी पढ़ें : Chandil :   38 वे नेशनल गेम्स में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी व प्रशिक्षकों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

सरकार के विरोध में आंदोलन किया जाएगा

भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि समय से पोषाहार, मकान भाड़ा और रिचार्ज की राशि और मोबाइल भी अभी तक राज्य सरकार उपलब्ध नहीं करा सकी है, आखिर राज्य में ऐसी स्थिति पर राज्य सरकार क्यों गंभीर नहीं है. राज्य के भाजपा अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने भी भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरने को कहा है. ऐसी सरकार राज्य का भला क्या कर सकती है. आखिर कब तक राज्य के आम गरीब जनता के साथ मजाक चलता रहेगा. राज्य की जनता काफी आक्रोशित है.  राज्य सरकार जल्द जल्द से मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की राशि,आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की बकाया राशि और वृद्धा, विधवा और विकलांगों की बकाया राशि जल्द भुगतान करे नहीं तो संपूर्ण राज्य में सरकार के विरोध में आंदोलन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Adityapur : घर के सामने खड़े टेम्पो का तीनों चक्का खोल ले गए चोर, पुलिस से शिकायत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Bahragora : जांझिया गांव में मां मनसा पूजा का भव्य शुभारंभ: कलश यात्रा और पारंपरिक करतबों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बहरागोड़ा: मंगलवार शाम को बहरागोड़ा के जांझिया गांव में सार्वजनिक मनसा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय मां मनसा पूजा का शुभारंभ पहले दिन तालाब से निकाली गई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time