Gua : डीएवी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनायी गयी स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती

हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण से धार्मिक हुआ माहौल

गुवा : सेल संबद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल चिडिया में बुधवार को स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती हर्षोल्लास के बीच धूमधाम से मनायी गई. प्राचार्य डॉ शिवनारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर जनकल्याण एवं समाज के उत्थान की कामना की गई. मौके पर प्राचार्य ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती न केवल आर्य समाज के संस्थापक थे, बल्कि वे देशभक्त होने के साथ-साथ महान चिंतक और समाज-सुधारक भी थे. इन्होंने समाज की तरक्की के लिए कई बड़े-बड़े कार्य किए. बाल विवाह, सती प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर कर समाज को नई दिशा दिखाई. इन कुरीतियों को दूर करने के लिए उन्होंने वेदों का प्रमाण दिया. आज के युवा जागरूक हैं, उन्हें स्वामी दयानंद सरस्वती के अनमोल विचारों को पढ़ना चाहिए. इससे पहले सभी लोगों ने महर्षि दयानंद सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सभी शिक्षकों उन्हें कर बारी-बारी से पुष्प अर्पण किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड सरकार के लिए मुसीबत बनी मईयां सम्मान योजना – जेपी पांडेय

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

मौक पर डीएवी चिड़िया के शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा, मौसमी दास गुप्ता, समीर प्रधान, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, मोमिता मजूमदार, सुमित सेनापति, संजू कुमारी, वर्षा विश्वकर्मा, जितेंद्र त्रिवेदी, किशोर झा, तनमोय चटर्जी, अभय सिन्हा, संदीप चक्रवर्ती, आशीष झा, देवाशीष बेहरा नित्यानंद भकत, सुखेन प्रसाद के अलावे शिक्षकेत्तर कमियों में दीपक सीट, महेंद्र रविदास, गणेश मुखी बलभद्र बिंधानी एवं दुलारी देवी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: टावर चौक पर गिरा पुराना मकान, दुकानदार जख्मी, बड़ा हादसा टला

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अर्चना दुबे की जीत पर बधाई देने वालों का तांता, 17 को जुगसलाई प्रदीप मिश्रा चौक से निकलेगा विजय जुलूस

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित अर्चना दुबे को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में ज्योंहि उनके निर्वाचित होने की…

Spread the love

Municipal Elections : भाजपा समर्थित अर्चना दुबे बनीं जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष, हिदायत समर्थक इरशाद अंसारी को मिले मात्र तीन वोट

शपथ ग्रहण के बाद वाइस चेयरमैन के लिए चार वार्ड पार्षदों ने दाखिल किया था पर्चा जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के वाइस चेयरमैन के चुनाव में वार्ड 21 की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time