Jamshedpur : उलीडीह में चोरी का 12 घंटे में ही पुलिस ने किया उद्भेदन

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत टैंग रोड निवासी आदित्यनाथ मिश्रा के घर बुधवार देर रात चोरी कर ली गई थी। गुरुवार को मामले की शिकायत के 12 घंटे के भीतर ही पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया और चोरी के सामान को बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह फुटबॉल मैदान के पास रहने वाला गौरव शंख उर्फ चिंटु शामिल है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए गैस सिलेंडर, एक जोड़ा चांदी का पायल और चांदी का मांगटिका शामिल है।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : दलमा सेंचुरी में गजों का आगमन शुरू, देश विदेश से आ रहे पर्यटक

आरोपी नशे का आदि है

बरामद सामानों की कीमत 16 हजार रुपये है। गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजुर ने बताया कि चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और चोर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि चोर ने घर में घुसकर चोरी की और फरार हो गया। आरोपी नशे का आदि है। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा : सोनाकोड़ा गांव में मदन मोहन की पूजा की गई

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *