थाने में महिला की शिकायत पर थानेदार ने दिया महिला को भद्दी-भद्दी गालियां.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला तूल पकड़ लिया है, बता दे कि कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ कुछ मनचले युवकों ने छेड़खानी के साथ मारपीट की, हद तो तब पर हो गई जब छात्र की मां थाना पहुंची और थाना प्रभारी से इस मामले में शिकायत की और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई, इसके बाद थाना प्रभारी ने पीड़ित महिला के साथ ही गाली-गलौज करके थाने से भगाया और केस उठाने की धमकी दी. पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में पूरे मामले की शिकायत की. हालांकि इस मामले पर सिटी एसपी खुद जांच कर रहे हैं, और जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है, आपको बता दे कि जमशेदपुर में थाना प्रभारी द्वारा छात्र की मां को गाली-गलौज करने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, डीआईजी ने जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई करते हुए टेल्को थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है प्रभारी सिटी एसपी ऋषभ गर्ग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं
इसे भी पढ़ें : बुजुर्ग महिला को बचाने के दौरान वैन से टकराई बाइक, तीन युवक घायल
सरकार को घेरा
वहीं दूसरी तरफ आजसू पार्टी के नेता इस मामले पर सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं. आजसू पार्टी के नेता अप्पू तिवारी ने कहा कि हेमंत है तो हिम्मत है यह कहावत धरातल पर दिख रहा है, जहां एक तरफ सरकार बहु को सम्मान देने की बात कर रही है तो दो वहीं दूसरी तरफ छेड़खानी आम बात होते जा रहा है, पीड़ित परिवार थाना जा रहे हैं तो पुलिस पीड़ित परिवार को ही गाली-गलौज कर कैस उठाने की धमकी दे रही है.
इसे भी पढ़ें : घाटशिला कॉलेज में मनाया गया वीर बाल दिवस
There is no ads to display, Please add some



















































