देवघर: जसीडीह बाजार के स्टेशन रोड स्थित श्री रेस्ट हाउस के कमरा नंबर-3 से शुक्रवार शाम एक अधेड़ की लाश बरामद हुई है. मृतक की पहचान पंकज कुमार (42) के रूप में हुई है, जो बिहार के शेखपुरा जिले के मकदुमपुर गांव के रहने वाले थे. पंकज उक्त होटल के कमरा नंबर-3 में ठहरे हुए थे. मौते कैसे हुई, इसका पता नहीं चल पाया है. लेकिन आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब पीने से मौत हुई है. घटना की जानकारी पाकर जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है. कमरा को सील कर लाश को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है. साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई है.
इसे भी पढ़ेःJamshedpur : सिदगोड़ा में यात्रियों से भरी ऑटो पलटी, चालक समेत छह घायल
There is no ads to display, Please add some



















































