Potka: घर में रस्सी के सहारे झूलता मिला 17 वर्षीय छात्रा का शव

पोटका: पोटका थाना क्षेत्र के दामाकी में शुक्रवार को नाबालिग धानी मार्डी का शव उसके घर में ही रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला. इस संबंध में लड़की के मामी एवं अन्य परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जाहिर करते हुए थाना पहुंचकर जांच की मांग की है. वही जेएलकेएम के जिला सचिव शंकर भकत ने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या या उसकी हत्या की गई है. यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा. जानकारी के अनुसार छात्रा धानी द्वारा दो महा पूर्व पोटका थाना को एक लिखित शिकायत की थी कि उसके चाचा चाचा और उनके परिजनों से उन्हें जान का खतरा है.

इसे भी पढ़ेः Deoghar: जसीडीह के होटल में मिली अधेड़ की लाश

साथ ही उन्हें आर्थिक मदद नहीं की जा रही है. मालूम हो कि धानी के माता-पिता का वर्षो पहले देहात हो चुका है और वह अपने परिवार में अकेली थी. जो बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर विमेंस कॉलेज में इंटर की प्रथम वर्ष की छात्रा थी. वह लगातार अपने मामी से चाचा चाचा द्वारा धमकी देने की बात किया करती थी. मामी कपरा महाली एवं पायो महाली ने कहा है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि शरीर पर चोट के निशान है. वहीं पोटका पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया गया है.

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा घाटी में बस और पिक-अप में सीधी टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, चालक यात्री बाल-बाल बचे

गुवा : किरीबुरू-छोटानागरा मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। छोटानागरा थाना क्षेत्र के तितलीघाट और झाड़बेड़ा गांव के बीच स्थित सारंडा घाटी में एक…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time