चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित स्वर्णरेखा कॉलोनी में रविवार की दोपहर झाड़ियों में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। इसके कारण कॉलोनी में अफरा तफरी मच गई। हवा के कारण आग कॉलोनी के घरों की ओर बढ़ने लगी। ग्रामीण आग पर काबू पानी की कोशिश में जुट गए। कॉलोनी के पुरुष, महिलाएं और बच्चों के काफी मशक्कत से आग बुझाई। आग से कॉलोनी की पानमनी मुर्मू का बिजली तार जल गया।
इसे भी पढ़ें : Chakulia : पेड़ पर गमछा के फंदे से लटकती मिली विक्षिप्त वृद्ध की लाश
There is no ads to display, Please add some



















































