Bokaro : बोकारो में पशुपालक युवा समिति ने कलश यात्रा निकाली

बोकारो : लोह नगरी बोकारो जिला के सेक्टर 4 थाना अंतर्गत 4 एफ पीलगढ़िया खटाल भगवती स्थान से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पशुपालक युवा समिति द्वारा 501 कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। जल भरने का कार्य बोकारो के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर जल सरोवर से किया गया। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने नंगे पांव जल भरने का कार्य किया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध समाज सेवी भागीरथ यादव के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ पशुपालक युवा समिति के अध्यक्ष टकोरी यादव, दालो यादव, मनोज यादव, शैलेंद्र यादव, अनिल यादव, रंजीत यादव, दिलीप यादव, की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : Chakulia : गायत्री शक्तिपीठ में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह सात मार्च से

जिले की मंगल कामना को लेकर कलश यात्रा निकाली गई

कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मंटू यादव पहुंचे। मंटू यादव को पशुपालक युवा समिति द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। मंटू यादव ने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए कहां की बोकारो को पर्यटक स्थल का दर्जा जल्द ही मिलेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध समाजसेवी भागीरथ यादव ने कहा कि यह धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम है। हमारी इच्छा है की मां भगवती सभी लोगों की मनोकामना पूर्ण करें। इसके बाद 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन का  आयोजन किया जाएगा। जिले की मंगल कामना को लेकर कलश यात्रा निकाली गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पचायतें होंगी सशक्त, 6 मुखिया को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने का मिला प्रशिक्षण

Spread the love

Related Posts

Bahragora : मांगड़ोसोल में याद किए गए झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम, छठी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के मांगड़ोसोल गांव में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को सुरेंद्रनाथ हांसदा की अध्यक्षता में अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ…

Spread the love

Bahragora : नशा मुक्ति के खिलाफ स्कूली बच्चों ने संभाली कमान, जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को दी सीख

बहरागोड़ा : युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में जाने से बचाने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बहरागोड़ा के कुमारडूबी दरखुली उच्च विद्यालय ने एक सराहनीय पहल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time