धनबाद : सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद ने शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त की. जिसमें ज्यातर जमीन विवाद से संबंधित मामले थे. सबसे पहले लाहबनी धैया से आए एक व्यक्ति ने पदाधिकारी को बताया कि उनके पुत्र का बीपीएल कोटा में सिलेक्शन हो चुका है. चार-पांच महीने गुजर जाने के बाद भी विद्यालय द्वारा पुत्र का नामांकन नहीं किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : विधायक मंगल कालिंदी ने दिवंगत आंदोलनकारी श्यामा पद महतो की मूर्ति का किया अनावरण
वहीं पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान जिले से आयी बुजुर्ग महिला ने बताया कि बाघमारा अंचल में उनकी रैयती जमीन है. जिस पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध रूप से जबरन कब्जा किया जा रहा है. वहीं बैंक मोड़ से आए एक व्यक्ति ने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को बताया कि सबलपुर मौजा में उनकी पैतृक जमीन है. जिस पर वहां के एक दबंग व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से दखल कर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है.
इसे भी पढ़ेंः धनबाद में एसीबी ने रिकॉर्ड रूम के बड़ा बाबू व सहयोगी को रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार
जनता दरबार में झरिया से आए व्यक्ति ने कहा कि वार्ड 46 गोलकडीह में हर घर नल जल योजना के तहत अभी तक किसी घर में पेयजलापूर्ति सुनिश्चित नहीं हो पायी है.इसके अलावा जनता दरबार में पड़ोसी द्वारा जबरन घर को नुकसान पहुंचाने, दाखिल खारिज नहीं होने, पेयजलापूर्ति नियमित करने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए.
There is no ads to display, Please add some




















































