Jamshedpur : शहीद कैप्टन करमजीत सिंह के अंतिम अरदास में शामिल हुए सीजीपीसी के पदाधिकारी

हजारीबाग गुरुद्वारा में संपन्न अंतिम अरदास में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि

जमशेदपुर : देश की रक्षा की खातिर अपने प्राण न्योछावर करने वाले झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले देश के युवा शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी की स्मृति में सोमवार को स्थानीय गुरूद्वारा में अंतिम अरदास की गई. उक्त अरदार में सीजीपीसी के सदस्यों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आम सिख संगत ने भाग लेकर शहीद को सम्मान दिया.इस मौके पर विशेष रूप से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू, हरिमंदिर साहिब पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह,  झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी के उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दुर्घटनाओं का शहर बनता जा रहा जमशेदपुर, बड़ी गाड़ियों का परिचालन केवल रात में हो : डॉ पवन पांडेय

शहीद के माता-पिता को किया सम्मानित

इस दौरान पटना साहिब गुरुद्वारा कमिटी द्वारा शोक संदेश पढ़कर सुनाया गया साथ ही पूरे सिख समाज की ओर से कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी के पिता सरदार राजिंदर सिंह माता हरजीत कौर को शाल देकर समाज की ओर से सम्मानित किया गया. हजारीबाग गुरुद्वारा कमिटी के महासचिव देवेंद्र सिंह बंटी ने मंच संचालन किया अंतिम अरदास के आयोजन साथ में कमेटी के सभी सदस्यों प्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग रहा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सड़क दुर्घटनाएं रोकने को ठोस कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन को बाध्य होगी जनता , डीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल

Spread the love

Related Posts

Bahragora : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा: बहरागोड़ा में मशाल जुलूस निकाल जताई नाराजगी

बहरागोड़ा : JPSC और JSSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम बहरागोड़ा के कालियाडिंगा में…

Spread the love

Jamshedpur : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की स्मृति में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन दरबार, कई समाजसेवी हुए सम्मानित

जमशेदपुर : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की वार्षिक स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक समागम एवं कीर्तन दरबार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time