Chakukia : सड़क दुर्घटना में दो घायल, सीएचसी में इलाज के बाद झाड़ग्राम रेफर

चाकुलिया : चाकुलिया-माटीहाना मुख्य सड़क पर दिघी गांव के तालाब के पास सोमवार की रात शौच करने जा रहे दिघी गांव के मदन सोरेन (45) नामक व्यक्ति को चाकुलिया की ओर जा रही बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी. इससे बाइक चालक लोधाशोली पंचायत के खाड़बांधा निवासी राजेश गोप (20) नामक युवक और मदन सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद बाइक पर सवार दो अन्य युवक वहां से भाग निकले. दुर्घटना के बाद दोनों घायल सड़क पर तड़पते रहे। परंतु चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एम्बुलेंस नहीं पहुंची. ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया तो 108 एम्बुलेंस से कोई जवाब नहीं मिला. ग्रामीणों ने एक टेंपो से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया. यहां डॉ संपा घोष ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : भूमिज समाज के मिलन समारोह में समाज की एकता और प्रकृति के संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

झारखंड लाठी से नहीं, संवाद से चलेगा, हेमंत सरकार को देना होगा जवाब जमशेदपुर : झारखंड के राजधानी रांची में अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे…

Spread the love

Jadugora : 13 अगस्त को जादूगोड़ा में निकलेगा भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष को सौंपा गया राष्ट्रीय ध्वज

जादूगोड़ा : हर घर तिरंगा अभियान अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता ऋषि सारंगी तत्पर हो गए है। इस क्रम में सोमवार को उन्होंने जादूगोड़ा, गालूडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time