उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त

कई फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

जमशेदपुरः उपायुक्त अनन्य मित्तल ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया. इस दौरान 60 से ज्यादा फरियादियों ने अपनी निजी व सामाजिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया. जिसपर संवेदनशील होकर उन्होंने यथोचित व समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया.

इसे भी पढ़ेंः सरकारी अस्पतालों में निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा लेगा स्वास्थ्य विभाग

इन समस्याओं से उपायुक्त को कराया अवगत

फरियादियों ने पार्किंग व नाली समस्या, ओल्ड एज होम में आश्रय एवं वृद्धावस्था पेंशन, पारिवारिक विवाद, जमीन विवाद, प्राइवेट स्कूल में एडमिशन, अवैध बहुमंजिला इमारत की शिकायत, दुकान आवंटन, आवास, आर्थिक सहायता, अवैध शिक्षकों के संबंध में, बिजली बिल नहीं दिए जाने के संबंध में, स्थानांतरण, मानकी-मुंडा नियुक्ति आदि के संबंध में तथा अन्य सामाजिक विषयों पर ज्ञापन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया जिसपर यथोचित कार्रवाई को लेकर उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया.

इसे भी पढ़ेंः जनता दरबार में बहुतायत में मिली जमीन विवाद की शिकायत

शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश

इस दौरान कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया. जबकि विभागीय स्तर पर समाधान होने वाले मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई के लिए निर्देश दिया. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की जांचोंपरान्त समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें.

इसे भी पढ़ेंः गम्हरिया में श्याम भटली परिवार के भव्य कीर्तन में भक्तिभाव से सराबोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time