Chaibasa : केयू में सामने आया फर्जीवाड़ा, कुल सचिव व वित्त पदाधिकारी के हस्ताक्षर से 1.58 करोड़ की हुई अवैध निकासी

रजिस्ट्रार के बयान पर राधारानी व रामगढ़ के साहू चिंता इंटरप्राइजेज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में फर्जीवाड़े का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है. विश्वविद्यालय के कुल सचिव तथा वित पदाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से बैंक खाते से 01करोड़, 58 लाख तथा 96 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई. मामला प्रकाश में आने के बाद रजिस्ट्रार परशुराम सिलायल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी में उन्होंने दोनो ठेका कंपनी पर फर्जी तरीके से राशि की निकासी का आरोप लगाया. विश्वविद्यालय के पंजाब नेशनल बैंक खाते से 67 लाख 47 हजार और 91 लाख 49 हजार रुपये की फर्जी निकासी किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. रजिस्ट्रार ने बताया कि 67 लाख 47 हजार रुपये का भुगतान राधा रानी एंटरप्राइजेज को और 91 लाख 49 हजार रुपये का भुगतान रामगढ़ के साहू चिंता इंफ्रा इंटरप्राइजेज को किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : जुडियो कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 49 हजार 500 रुपए की ठगी, सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज

वगैर भुगतान आदेश के हुई निकासी

जबकि विश्वविद्यालय द्वारा उक्त भुगतान का कोई आदेश निर्गत नहीं किया गया है. भुगतान चेक से किया गया है. जिसपर कुल सचिव एवं वित पदाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर है. राधा रानी इंटरप्राइजेज के कोटक बैंक तथा साहू चिंता इंटरप्राइजेज को रामगढ़ स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के खाते में राशि का भुगतान किया गया. इस संबंध में कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी बीके सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक के टाटा कॉलेज स्थित शाखा प्रबंधक को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय के बैंक खाते से एक करोड़ 58 लाख 96 हजार रुपए की अवैध रुप से निकासी किए जाने की जानकारी दी है और तत्काल उस राशि को वापस करने और दूसरी पक्ष के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निवेदन किया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :  गर्मी की आहट के साथ पेयजल की किल्लत दूर करने मे जूटा प्रशासन, बैठक में गैरहाजिर रहने पर पोटका के जेई को शो-कॉज

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time