Gamaharia: डायन प्रथा के खिलाफ जयकान में चला जागरूकता अभियान, शामिल हुई पद्मश्री छुटनी महतो

गम्हरिया: बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा गम्हरिया प्रखंड के जयकान पंचायत सचिवालय में डायन प्रथा उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें शामिल पद्मश्री छुटनी महतो ने कहा कि डायन के नाम पर किसी को प्रताड़ित करना अपराध है. ऐसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने की जरूरत है. कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को डायन प्रथा के खिलाफ जागरूक किया गया. महतो ने कहा कि जागरूकता के अभाव में लोग अपने परिवार या आस-पास के लोगों को डायन के नाम पर प्रताड़ित करते है, जो गलत है. उन्होंने इस प्रकार की घटना घटित होने पर तत्काल थाना को सूचना देने की सलाह दी. इस मौके पर सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी समेत विभागीय कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेः Gamharia: बुरूडीह में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले योजनाओं का हुआ शिलान्यास

 

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Jamshedpur : उलीडीह में युवक पर धारदार हथियार से हमला, घात लगाए कार सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम 

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। आदित्य विजन शोरूम में कार्यरत कर्मचारी राशिद, जो पुराना पुरुलिया रोड का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *