गम्हरिया: बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा गम्हरिया प्रखंड के जयकान पंचायत सचिवालय में डायन प्रथा उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें शामिल पद्मश्री छुटनी महतो ने कहा कि डायन के नाम पर किसी को प्रताड़ित करना अपराध है. ऐसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने की जरूरत है. कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को डायन प्रथा के खिलाफ जागरूक किया गया. महतो ने कहा कि जागरूकता के अभाव में लोग अपने परिवार या आस-पास के लोगों को डायन के नाम पर प्रताड़ित करते है, जो गलत है. उन्होंने इस प्रकार की घटना घटित होने पर तत्काल थाना को सूचना देने की सलाह दी. इस मौके पर सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी समेत विभागीय कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेः Gamharia: बुरूडीह में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले योजनाओं का हुआ शिलान्यास
There is no ads to display, Please add some



















































