Jamshedpur : रिक्रिएशन क्लब की जिम के लिये नए भवन का किया गया उद्घाटन

जमशेदपुर :  टाटा स्टील लिमिटेड ( टिनप्लेट डिवीजन ) एवं गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित टिनप्लेट रिक्रिएशन क्लब की जिम के लिये नए भवन का उद्घाटन एवं इसे क्लब को समर्पित किया गया.  इस अवसर पर टाटा स्टील लिमिटेड ( टिनप्लेट डिवीजन ) के इआईसी उज्जवल चक्रबर्ती मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि टिनप्लेट यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे थे .  टिनप्लेट रिकरेशन क्लब में कंपनी के कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्य एवं आसपास रहने वाले नागरिकों को ध्यान में रखते हुऐ खेलकूद, पठन-पाठन एवं स्वास्थ्य से सम्बंधित सामग्रियों को उपलब्ध करवाया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में संगीतमय श्रीराम कथा 22-28 तक,  मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने कथा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार सिंह ने किया 

नए भवन के उद्घाटन में मुख्य अतिथि ने यूनियन को क्लब चलाने के लिए पूरी तरह से सहयोग देने का आश्वासन दिया.  साथ ही साथ क्लब में और अधिक सुविधाएं बढ़ाने की बात कही. इस अवसर उज्जवल चक्रवर्ती सरोजती डे, सिंह राजन, सरोज कुमार एवं प्रबंधन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं यूनियन से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, क्लब के सचिव परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, साईं बाबू राजू, जगजीत सिंह, संजय कुमार, अमृत झा, निरंजन महापात्र, संग्राम किशोर दास, सूर्य भूषण शर्मा, सुजीत कुमार दास, सुकेश कुमार मिश्रा, गजराज सिंह, कुंदन कुमार सिंह, नवजोत सिंह सोहल, अनिल कुमार, लोकनाथ पांडे अमरजीत सिंह, अभयानंद कुमार, अंकित कुमार सिंह, चंदन कुमार तिवारी, विशाल कुमार तिवारी एवं कई लोग कंपनी कर्मचारी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे .  अंत में धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार सिंह ने किया .

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : टिनप्लेट कंपनी में बहाली प्रक्रिया 20 जनवरी से

    कर्मचारियों और आश्रितों के लिए बहाली प्रक्रिया शुरू जमशेदपुर : एनसीपी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारी मंच के संरक्षक डॉ पवन पांडेय ने सोमवार को एक बयान…

    Spread the love

    Jamshedpur : मकर संक्रांति और टुसू पर्व पर जमशेदपुर में नो इंट्री 14 व 15 जनवरी को

    14 और 15 जनवरी को भारी वाहनों पर रोक जमशेदपुर : मकर संक्रांति और टुसू पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। डीसी, एसएसपी और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *