Deoghar : लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना

 देवघर एम्स प्रबंध समिति की बैठक में लेंगे भाग.

देवघर : लोहरदगा के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार देर रात देवघर पहुंचे। शुक्रवार सुबह में सांसद ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। ज्ञात हो कि सांसद देवघर एम्स प्रबंधन समिति के स्थायी सदस्य बनाए गए हैं, वे देवघर एम्स प्रबंध समिति की बैठक में भाग लेंगें। देवघर पहूंचने पर परिसदन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं तथा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने भी कांग्रेस सांसद का का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। सांसद का स्वागत करने वालों में कांग्रेस के जिला महासचिव -सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार राज,एनएसयूआइ के प्रमंडलीय अध्यक्ष रवि बर्मा,अटल मिश्रा, शैफ दानिश,अंकूर केशरी,प्रितम भारद्वाज,राजन कुमार,चंदन कुमार, आलोक आदि शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें :  Patamada : अवैध खनन, परिवहन एवं ब्लास्टिंग पर रोक लगाने का निर्णय


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

    खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

    Spread the love

    Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

    हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time