Jamshedpur : आठ साल से चले आ रहे विवाद को लेकर की गई थी शिवम पर फायरिंग, सात गिरफ्तार

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह में बीते दिनों हरिजन बस्ती निवासी शिवम घोष पर दिन दहाड़े फायरिंग कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कदमा लिंक रोड निवासी मनोज विभार, विशाल विभार, शास्त्रीनगर निवासी शोएब अख्तर उर्फ शिबू, मो आसिफ, परवेज खान, राम जनम नगर निवासी सोमेश राव और टेल्को निवासी सोनू झा शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन पोस्टल, सात गोली, कांड में प्रयुक्त बाइक ओर मोबाइल बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड तुरहा समाज का पारिवारिक मिलन समारोह सह वैवाहिक मंच आयोजित

सभी आरोपी शहर छोड़ने के थे फिराक 

शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि घटना के बाद सभी शहर छोड़ने की फिराक में थे। पुलिस ने आशिफ को कोलकाता से गिरफ्तार किया जिसके बाद सभी को गिरफ्तारी होती गई। उन्होंने बताया कि शिवम और आरोपियों के बीच का विवाद आठ साल पुराना है। इसके अलावा जेल में भी सभी का विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर भी दोनों पक्ष एक दूसरे के लिए विवादित बयान देते रहे थे। इसी को लेकर हमलावरों ने एक माह पूर्व से ही प्लान बनाया था। घटना के दिन रेकी की और घटना को अंजाम दिया। कुमार शिवाशीष ने बताया कि सभी आरोपियों पर आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज है। फिलहाल सभी को जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Chakulia Moblynching : बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा, दोनों की मौत

Spread the love

Related Posts

Badajamda :  बड़ा जामदा क्षेत्र में टाटा स्टील के सहयोग व दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था के संचालन में डीएवी स्कूल खोले जाने की मांग

बड़ाजामदा/ नोवामुंडी : मुख्य महाप्रबंधक टाटा स्टील नोवामुंडी से,नोआमुंडी प्रखंड स्थित बड़ा जामदा क्षेत्र में दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था के संचालन से डीएवी स्कूल खोले जाने की मांग क्षेत्र के सामाजसेवी…

Spread the love

Jadugora : सीआरपीएफ कैंप सासपुर में खुला जनऔषधि केन्द्र ,सस्ते दामों में मिलेगी महंगी दवाइयां, उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने किया उद्घाटन

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सासपुर गांव में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रांगण में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि केंद्र खोला गया।जिसका उद्घाटन  सीआरपीएफ के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time