गम्हरिया : उपायुक्त के निर्देश पर गम्हरिया अंचल परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. सीओ अरविंद कुमार बेदिया की उपस्थिति में आयोजित शिविर के दौरान पहुंचे फरियादियों से जमीन से संबंधित विभिन्न प्रकार का आवेदन लिया गया. साथ ही उसके समाधान की प्रक्रिया शुरू की गयी. वहीं कई आवेदनों का तत्काल निष्पादन किया गया. सीओ ने बताया कि अब प्रत्येक सप्ताह पंचायतवार शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर को लेकर झामुमो कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो व नवागढ़ के मुखिया सुखदेव सरदार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शिविर को लेकर किसी प्रकार का प्रचार-प्रसार नहीं किया जाना तथा किसी जनप्रतिनिधि को सूचना नहीं देना दुर्भाग्य की बात है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 फरवरी से बिरसानगर में
There is no ads to display, Please add some



















































