चाईबासा: पंडरासाली ओ पी के बासाहातु गांव में गार्दी लुगुन नामक 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को धारदार हथियार से वार कर हत्या कर देने के मामले में भतीजे कृष्णा लुगुन को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने ईस घटना के नामजद अभीयुक्त अपने भाई रेंगा लुगुन को निर्दोष बताया. गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया उसने चाचा (गार्दी लुगुन) की हत्या अकेले की है. इस घटना में भाई रेंगा लुगुन शामिल नहीं था. पुलिस ने इस मामले में इस हत्या में प्रयुक्त किए गए धारदार चाकू को गांव के तालाब से बरामद कर लिया है .
इसे भी पढ़ेः Saraikela: वज्रपात से बैल की मौत, किसान परेशान
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 16 फरवरी की रात को गर्दी लुगुन जब पेशाब करने के लिए अपने घर से बाहर निकले तो मौका देखकर कृष्ण लुगुन ने गर्दी लुगुन के सीने में चाकू भोक कर हत्या कर दिया. कृष्णा लुगुन ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसके चाचा गार्दी लुगुन ने उसकी भाभी का शव को आंगन में गाड़ने नहीं दिया था . इसके कारण वह नाराज था . उल्लेखनीय है कि मृतक के पुत्र बिरसा लुगुन ने चचेरे भाई ने कृष्ण लुगुन और रेंगा लुगुन के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था .




















































