Bokaro : शराब कारोबार का ठेका दिलाने के नाम पर स्वर्ण व्यवसाई से 27 लाख 20 हजार रुपये की ठगी

बोकारो :  जिले के बोकारो थर्मल के डीवीसी सेंट्रल मार्केट के स्वर्ण व्यवसायी अरविंद कुमार ठाकुर के पुत्र अमित कुमार से शराब का कारोबार दिलाने के नाम पर 27 लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। इस संबंध में अमित कुमार ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर कांड संख्या 18/2025 दर्ज कर धारा 406, 419, 420, 120बी एवं 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कांड के अनुसंधान की जिम्मेदारी अनि अजीत कुमार को दी गई है।

बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने जांच शुरू की 

 

इस सम्बन्ध में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने आवेदन के आधार पर बताया कि व्यवसाई अमित कुमार को मोबाइल नंबर 7717300344 से कॉल आया, जिसमें मानसी शर्मा नामक महिला ने खुद को लुधियाना, पंजाब स्थित 13 बैरल शराब कंपनी की एमडी बताया। उसने कहा कि उसकी कंपनी झारखंड में शराब का कारोबार शुरू करना चाहती है और इसके लिए अमित कुमार को लुधियाना आने का आग्रह किया। कई बार फोन पर बातचीत के बाद अमित कुमार लुधियाना गए और बातचीत को आगे बढ़ाया। मानसी शर्मा और उसके सहयोगियों ने व्यवसाय के नाम पर 27.20 लाख रुपये गोमिया स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा से ट्रांसफर करवाए। बाद में अमित कुमार को जानकारी मिली कि यह शराब कंपनी फर्जी है और इस गिरोह ने अन्य राज्यों में भी इसी तरह की ठगी की है। वही आवेदन के आधार पर बोकारो थर्मल थाना की पुलिस मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से युवक की मौत, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के वनकाटी गांव निवासी उत्तम कुमार सीट (40) की एक ग्रामीण झोलाछाप चिकित्सक द्वारा गलत इलाज के दौरान ताबड़तोड़ कई इंजेक्शन लगाए जाने से असमय…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध लॉटरी के साथ धराया मोती रंजन राणा, भेजा गया जेल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में पैर पसार रहे अवैध लॉटरी कारोबार पर नकेल कसते हुए बहरागोड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time