Potka : शहीद दुसा-जुगल के 235वें जन्मजयंती पर मेला व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

 

पोटका : रसूनचोपा के सारसे बुरुहातु चौक पर शहिद दुसा -जुगल के 235 वां जन्म जयंती के अवसर पर शहीद दुसा-जुगल स्मारक समिति द्वारा दो दिवसीय मेला सह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें शहिद दुसा -जुगल के मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई एवं उनके पद चिंन्हो पर चलने का संकल्प लिया गया साथ ही साथ ब्रिटिश सरकार के खिलाफ भूमिज विद्रोह के नायक रहे दोनों भाइयों को भी स्वतंत्रता सेनानी घोषित करने की मांग की गई. पत्थलगड़ी को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की भी मांग उठी.  इस दौरान समिति द्वारा मेले का आयोजन किया गया।

नृत्य मण्डलियों को पुरुस्कृत किया गया

विभिन्न नृत्य मण्डलियों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित होकर नृत्य का आयोजन किया जिसमें आसपास के हजारों लोग उपस्थित रहे.  वहीं अतिथि के तौर पर सिद्धेश्वर सरदार उपस्थित रहे, समिति के हरीश सरदार एवं हिमांशु सरदार ने कहा कि भूमिज विद्रोह के नायक रहे दोनों भाइयों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता उनकी याद में हम सभी मेला एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करते आ रहे हैं। जिससे कि लोग इन दोनों भाइयों के कुर्बानी को याद रखते हुए आगे बढ़ सके.  इस दौरान अच्छा नृत्य करने वाली मंडली को समिति द्वारा पुरुस्कृत किया गया।  कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिजीत सरदार, चंद्र मोहन सरदार, विशेश्वर सरदार, जयसिंह सरदार, ग्राम प्रधान मुंशी सरदार, ग्राम प्रधान विश्वनाथ सरदार, सुरेश सरदार, संजय सरदार, सुनील सरदार, उमेश सरदार, सुनाराम सरदार, राजमोहन सरदार,तनु राम सरदार, विपिन सरदार आदि उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time