Gamhariya : खुले में गुटखा सेवन या धूम्रपान करने वालों की अब खैर नहीं

गम्हरिया : अब सार्वजनिक जगहों पर गुटखा सेवन करने, धूम्रपान करने या फिर बिक्री करने वालों की खैर नहीं. राज्य में गुटखा बेचने या उसका सेवन करने को लेकर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाये जाने के बाद विभाग सक्रिय हो गयी है. साथ ही वैसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर विभाग द्वारा पहल करते हुए जनता से सहयोग की अपील की गयी है. सिविल सर्जन कार्यालय से जनता के नाम जारी सूचना में कहा गया है कि सरकार के आदेश के बाद सरायकेला-खरसावां जिले में किसी भी प्रकार का पान मसाला, तंबाकू व निकोटिन युक्त को बैन कर दिया गया है. इसके बाद भी अगर कहीं सार्वजनिक या चोरी-छुपे बिक्री हो रही है अथवा लोगों को इसका सेवन करते देखा जाये तो इसकी शिकायत कार्यालय को करने की अपील की गयी है, ताकि मामले पर कार्रवाई की जा सके.  सूचना में यह भी कहा गया है कि मामले की जानकारी देने वालों के नाम को गुप्त रखा जायेगा, ताकि विभाग को सहयोग करने वालों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो.

इसे भी पढ़ें : Gua : इंटक यूनियन का वार्षिक सम्मेलन बोकारो में संपन्न

इन मापदंडों की करें शिकायत

कही भी किसी भी तरह के तम्बाकू उत्पाद की प्रचार-प्रसार अगर किया जा रहा है, पान मसाला खैनी गुटखा सिगरेट खुले में बेचा जा रहा हो, 18 साल के कम उम्र के बच्चे के द्वारा तम्बाकू पदार्थ बेचवाया जा रहा हो, कोई भी दुकानों के पास खुले में धुम्रपान करते दिखायी दे रहे हो, विद्यालयों के 100 मीटर के क्षेत्र में खैनी गुटखों की दुकानें हो या कहीं भी भण्डारन किया जा रहा हो.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर में वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, लीगल लिट्रेसी क्लब का किया गया उद्घाटन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time