Jamshedpur : डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर में वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, लीगल लिट्रेसी क्लब का किया गया उद्घाटन

जमशेदपुर  :  झालसा रांची के निर्देशानुसार डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के तत्वाधान में वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्य के अन्य 72 स्कूलों के साथ वर्चुअल माध्यम से न्यायिक साक्षरता क्लब का उद्घाटन भी किया गया। शिविर के माध्यम से स्कूली बच्चों को विधिक जागरूकता की महत्ता के बारे में बताया गया । साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम, बाल उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मुद्दों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की गई। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के न्यायिक पदाधिकारी श्री आर एस पांडेय उपस्थित रहे। वहीं अन्य विशिष्ठ लोगों में लीगल डिफेंस कौंसिल के चीफ विदेश सिन्हा,कौंसिल के सहायक सदस्यों में अधिवक्ता योगिता कुमारी,अभिनव कुमार श्रीवास्तव,अंकित प्रताप कुंवर,पवन कुमार तिवारी, डालसा असिस्टेंट रवि मुर्मू, डीएवी स्कूल के सुपरवाइजरी हेड सह शिक्षक प्रतिनिधि ओम प्रकाश पाठक उपस्थित थे। वहीं पीएलवी के रूप में मुख्य रूप से नागेन्द्र कुमार, प्रकाश मिश्रा, प्रभात कुमार सरदार, सुबोध कुमार, अनील कुमार शर्मा , शिव रजक सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान न्यायिक साक्षरता की आवश्यकता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया और बताया गया कि यह समाज के हर वर्ग के लिए जरूरी है, तथा बच्चों के माध्यम से यह संदेश पूरे देश में फैल सकता है।

इसे भी पढ़ें : chidiya : राज्य सरकार आज तक गरीबों को जमीन का पट्टा नहीं दे पाई : प्रकाश गोप

इसके अलावा बहरागोड़ा डीएवी स्कूल में भी लिट्रेसी क्लब का उद्घाटन किया गया और स्कूली बच्चों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बहरागोड़ा में घाटशिला व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी विकास भगत बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे । साथ ही पैनल लॉयर्स में सुबोध हेमब्रम, सुनील सीट, डालसा सहायक अलंकार तामड़िया, डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश कुमार एवं पीएलवी में आनंद साव, राजेश प्रहराज, राजा भोज, मुना हांसदा आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जीवन का उद्देश्य तय कर लो, संस्कार व व्यवहार बदल जाएगा : ब्रह्माकुमार भगवान भाई 

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time