Potka : संदेहस्पद स्थिति में 3 माह की गर्भवती महिला की मौत, दो वर्ष पहले हुआ था प्रेम विवाह

पति को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के सोहदा गांव में संदेहास्पद स्थिति में 20 वर्षीय देविका सिंह की मौत हो गई. दो वर्ष पहले ही उसने सुनील सिंह नामक युवक से प्रेम विवाह किया था. इस मामले में महिला के परिजनों ने पति पर षड्यंत्र के तहत हत्या का आरोप लगाया. आरोप लगने के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया. वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएमसीएच भेज दिया. देविका सिंह की बहन सीमा सिंह ने बताया की 2 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया. इस दौरान सुनील सिंह अक्सर शराब का सेवन कर घर आने लगा. उसने बताया कि देविका सिंह के साथ पति अक्सर मारपीट करता था. जिसकी वजह से वह मायके में आ गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में अनैतिक कार्य का विरोध करने पर मारपीट कर किया जख्मी, थाना में शिकायत

इसी बीच जनवरी में पति सुनील सिंह को देविका के गर्भवती होने की जानकारी मिली. जिसके बाद वह उसे अपने घर ले जाने के लिए ससुराल गया तथा अच्छा से रखने की बात कहकर ले आया. इस बीच देविका की संदेहस्पद स्थिति में मौत होने से मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पोटका थाना में लिखित आवेदन दिया. जिसमें देविका के छाती,पीठ एवं गले में चोट के निशान का जिक्र है. जिससे मामला पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. परिजनों ने पति सुनील सिंह पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भारी वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का एक्शन शुरु, बर्मामाइंस में नो पार्किंग में खड़े वाहनों में चिपकाया नोटिस

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time