करीम सिटी कॉलेज में मनाया गया गालिब दिवस

जमशेदपुर :  जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में उर्दू विभाग ने “ग़ालिब दिवस” पर कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम मास कम्युनिकेशन के स्टूडियो में हुआ. इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने की. कार्यक्रम में विशेष तौर पर सेक्रेटरी डॉ. मोहम्मद जकारिया सम्मिलित हुए. एमए के छात्र सफदर हारून ने तिलावत कुरान कर कार्यक्रम प्रारंभ किया. मोहम्मद जीशान सल्फी ने सभा में उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत किया.

इसे भी पढ़ें : उपायुक्त के निर्देश पर कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला आयोजित

प्राचार्य ने उर्दू विभाग को बधाई दी

मोहम्मद मिनहाज आलम तथा सादिया उस्मानी ने गालिब के व्यक्तित्व तथा साहित्य में उनके महत्व पर पर्चे पढ़े. नाफिया निशात और हारुन ने गालिब की चुनिंदा गजलें सभा में प्रस्तुत की. इसके बाद महाविद्यालय के सचिव डॉ. मोहम्मद जकरिया, प्रो. मोहम्मद ईसा तथा डॉ. उधम सिंह ने मिर्जा गालिब के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए. अंत में प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने कार्यक्रम के लिए उर्दू विभाग को बधाई दी. विभागाध्यक्ष डॉ. शाहबाज अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. सभा में विद्यार्थियों के अतिरिक्त डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. मुजाहिदुल हक, डॉ. सादिक इकबाल, डॉ. इंद्रसेन सिंह एवं सैयद साजिद परवेज उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : नमस्ते योजना के तहत सफाई कर्मचारियों को मिला पीपीई किट


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time