पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, 21 तोपों की दी गई सलामी

भूटान के किंग और मॉरीशस के विदेश मंत्री अंतिम संस्कार में हुए शामिल, निगमबोध घाट में दी गई श्रद्धांजलि.

नई दिल्ली : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व मे विलीन हो गया है. नम आंखों से परिवार के सदस्यों, कांग्रेस पार्टी के नेता और अन्य नेताओं की मौजूदगी में डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ है. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में गुरुवार 26 दिसंबर को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. आज उनके पार्थिव शरीर को एआईसीसी मुख्यालय लाया गया, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पूर्व पीएम की अंतिम यात्रा निगमबोध घाट के लिए शुरू हुई. जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार के दौरान सोनिया, खड़गे और राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : करीम सिटी कॉलेज में मनाया गया गालिब दिवस

भूटान के किंग और मॉरीशस के विदेश मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शनिवार को भारत पहुंचे. इससे पहले पूर्व पीएम का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के निगमबोध घाट श्मशान घाट पहुंचा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगमबोध घाट पहुंचे.

इसे भी पढ़ें : उपायुक्त के निर्देश पर कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला आयोजित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : एकल अभियान के समर्थन में शैलेश लोढ़ा अभिनीत नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड‘ ने जीता दिल, गूंजी तालियां

    कला के जरिए सामाजिक सरोकारः जनजातीय बच्चों की शिक्षा के लिए एफटीएस की अनूठी पहल जमशेदपुर : फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) के जमशेदपुर चेप्टर की ओर से शनिवार को…

    Spread the love

    Jamshedpur : मानगो में गैंगवार को समय रहते पुलिस ने किया विफल, राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश नाकाम, हथियार बरामद

    प्रतिद्वंदियों की हत्या की योजना बना रहा था प्रवीर सिंह उर्फ छोटू का गिरोह, पुलिस ने दो सदस्यों को हिरासत में लेकर की पूछताछ जमशेदपुर : मानगो के गुरुद्वारा रोड…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time