कचड़े के अंबार से बजबजा रहा है पुरा मानगो !

जिम्मेदारी छोड़कर फरार हो गए हैं जिम्मेदार व्यक्ति, अब फोटो और नाम युक्त लगेंगे फ्लेक्स – विकास सिंह

 

जमशेदपुर : विगत दो सप्ताह से पूरे मानगो क्षेत्र में कचड़े का उठाव लगभग पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है. गंदगी का अंबार ऐसा है कि मुख्य सड़क हो या गली मोहल्ले कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं जो कचड़े के ढेर के कारण बदबुमय नहीं हुआ हो.  मानगो डिमना मेन रोड़ पर उलीडीह थाना सहित एलआईसी बिल्डिंग के बगल में कचड़े का अंबार लगा हुआ है. लोगों को बदबु के कारण बगल से गुजरने में दिक्कत हो रही है. स्थानीय गैरेज मिस्त्री गोविंद ने इसकी शिकायत पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह से किया.  जानकारी मिलते ही मौके पर अपने समर्थकों के साथ विकास सिंह पहुंचे.  विकास सिंह ने कहा की नगर निगम अपने प्रयास से थोड़ा बहुत कचड़ा उठवाने का प्रयास करता है तो बिना विलंब किए जनप्रतिनिधिगण सोशल मीडिया पर अपनी पीठ अपने थपथपाते हुए बयान देते हैं कि ये काम उनके द्वारा किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, 21 तोपों की दी गई सलामी

खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा

लेकिन ठीक दूसरी ओर आज पूरे मानगो की स्थिति भयावक बनी हुई है. कोई भी नेता इसकी सुद नहीं ले रहा और तो और इस जानलेवा समस्या से पिंड छुड़ाकर लोग क्षेत्र से फरार हो गए है. विकास सिंह ने कहा अभी केवल विधायक और सांसद के पद के आगे जिंदाबाद लिखा हुआ फ्लेक्स लगाया जा रहा है. जल्द नाम और तस्वीर लगाकर गंदगी वाले स्थान पर फ्लेक्स लगाया जाएगा. विकास सिंह ने कहा विजन से नहीं सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के मिशन से जनप्रतिनिधि गण कार्य कर रहे हैं.  इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें : नमस्ते योजना के तहत सफाई कर्मचारियों को मिला पीपीई किट

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 5001 से अधिक शिवभक्त कलशयात्री महिलाओं ने जंबू अखाड़ा स्थित बाबा लिंगेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक

जमशेदपुर : पवित्र श्रावण मास के 24 अगस्त 2026 चौथे सोमवारी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा समिति द्वारा मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले एवं संरक्षक बंटी…

Spread the love

Potka : पोटका के जिला परिषद सदस्य पर हमला करने वालों  पर कार्रवाई की मांग, भाजपा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

पोटका : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, उनके परिवार और साथियों के साथ 16 अगस्त की रात कांवड़ यात्रा के दौरान कैरासाई के समीप अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट के मामले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time