Deoghar: हेमंत सोरेन से मिले बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेशानंद झा, प्राइवेट बस स्टैंड को यथावत रखने की मांग

देवघर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देवघर जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेशानंद झा ने मंगलवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, देवघर विधायक सुरेश पासवान, और सारठ विधायक चुन्ना सिंह से मिलकर पुराना मीना बाजार स्थित प्राइवेट बस स्टैंड को यथावत रखने की अपील की. उन्होंने इस मुद्दे पर एक ज्ञापन भी सौंपा.

प्राइवेट बस स्टैंड को बचाने की अपील

दिनेशानंद झा ने कहा कि देवघर शहर के बीच स्थित प्राइवेट बस स्टैंड से कोई छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने बाघमारा में निर्मित इंटर स्टेट बस टर्मिनल का उपयोग बाहरी वाहनों के पड़ाव के लिए करने का प्रस्ताव दिया. उनका तर्क था कि यदि यह स्टैंड बदल दिया जाता है तो शहरवासियों को भारी परेशानी हो सकती है, खासकर आर्थिक दृष्टि से. उनका कहना था कि यह स्टैंड शहर के बीचोंबीच स्थित होने के कारण नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती है, जबकि बाघमारा जाने से लोगों को अतिरिक्त खर्च और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

मुख्यमंत्री की सहमति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिनेशानंद झा की बातें गंभीरता से सुनीं और स्थिति का अवलोकन किया. उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राइवेट बस स्टैंड से कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा और बाघमारा स्थित इंटर स्टेट बस टर्मिनल का उपयोग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सालभर किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने इस मामले में अपनी मौखिक सहमति दी और स्थानीय लोगों की परेशानियों को समझते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
मुलाकात के दौरान दिनेशानंद झा ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, बाबा वैद्यनाथ का प्रतीक चिन्ह और पेड़ा प्रसाद भेंट किया. इस अवसर पर देवघर विधायक सुरेश पासवान भी उपस्थित थे, साथ ही कांग्रेस नेता बृजभूषण राम और मनीष आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar : महाशिवरात्रि को लेकर बाबा बैद्यनाथ व मां पार्वती मंदिर के शिखर से उतारे गए पंचशूल, होगी विशेष पूजा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड में होल्डिंग टैक्स वृद्धि पर पुनर्विचार का मंत्री ने दिया आश्वासन, सर्वधर्म सद्भावना समिति ने मंत्री को सौपा मांग पत्र

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा हाल ही में शहरी क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स की गणना को सर्किल रेट से जोड़ने के निर्णय के बाद…

Spread the love

Jhargram : जंगल स्वराज मोर्चा ने बंगाल विधानसभा की कार्रवाही के लाइव प्रसारण की मांग की, विधानसभा सचिव को भेजा ई-मेल

झाड़ग्राम : जंगलमहल स्वराज मोर्चा (जेएसएम) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की सभी कार्यवाहियों के लाइव प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग की तत्काल शुरुआत की मांग को लेकर विधानसभा के सचिव को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time