जमशेदपुर : उलीडीह आदर्शनगर पंडित लाइन, शर्मा लाइन के स्थानीय निवासियों की मांग पर जदयू नेताओं ने प्रेम सक्सेना के नेतृत्व में सम्पर्क समस्या समाधान अभियान चलाया. जदयू के वरिष्ठ नेता सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नु, आकाश शाह सहित अन्य ने इन स्थानों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होने देखा की क्षेत्र में नाली के अभाव में सड़क पर गंदा पानी बह रहा है. जिसके बाद जदयू नेताओं ने मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त से दुरभाष पर बात कर यथाशीघ्र नाला निर्माण करने की मांग की.
इसे भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट में हादशा, एक मजदूर की मौत, मजदूरों ने किया सड़क जाम
बांस के सहारे बिजली का तार लटका हुआ पाया गया
इसके साथ ही कुछ एक स्थानों पर बिजली के खंभों के अभाव में बांस के सहारे बिजली का तार लटका हुआ पाया गया. बिजली के झूलते हुए तार की समस्या के निवारण के लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों से बात की गई. जदयू नेताओं ने मानगो नगर निगम के द्वारा संचालित डोर-टू-डोर कचड़ा उठाव के कार्य की स्तिथि का जायजा लिया. आम लोगों से संवाद कर उनके इलाके में कचड़ा उठाव के कार्य की समीक्षा की तथा नगर निगम के अधिकारियों को कचड़ा उठाव के कार्य में और अधिक तेजी लाने को कहा. संपर्क समस्या समाधान कार्यक्रम में कन्हैया ओझा , अभिजीत सेनापति, राहुल प्रसाद, गणेश शर्मा, योगेंद्र साहू, सुबोध शर्मा, नागमणि सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें : सड़क हादसे में कार सवार की मौत
There is no ads to display, Please add some



















































