Jharkhand: विधायक समीर मोहंती ने विधानसभा के शून्य काल के दौरान 108 एंबुलेंस सेवा में सुधार की उठाई मांग

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर मोहंती ने विधानसभा के शून्य काल के दौरान 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया. विधायक ने कहा कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में 108 एंबुलेंस सेवा की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं जैसी आपात स्थितियों में भी एंबुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं होती. यहां तक कि उच्च चिकित्सा की आवश्यकता वाले मरीजों और घायलों को घंटों इंतजार करना पड़ता है. वर्तमान में बहरागोड़ा, चाकुलिया और गुड़ाबांदा प्रखंड के लिए केवल तीन एंबुलेंस ही उपलब्ध हैं. विधायक ने मांग की कि इस सेवा को सुदृढ़ किया जाए, ताकि लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके.

 

पारा शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा बढ़ाने की मांग

इसके अलावा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अल्प सूचित प्रश्न काल में विधायक समीर मोहंती ने पारा शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने की आयु सीमा को बढ़ाकर 62 वर्ष करने की मांग की. उन्होंने सदन में यह मुद्दा उठाया कि 2025 में बड़ी संख्या में पारा शिक्षक सेवानिवृत्त होंगे, जिससे विद्यालयों में पठन-पाठन पर असर पड़ सकता है. विधायक ने कहा कि पारा शिक्षकों की सेवा निवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने से ना केवल विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर असर नहीं पड़ेगा, बल्कि इन शिक्षकों को आर्थिक रूप से भी सहायता मिलेगी.

 

डीएलएड प्रशिक्षण पर सवाल

विधायक ने सरकारी संस्थाओं द्वारा डीएलएड प्रशिक्षण बंद कर दिए जाने का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने सवाल किया कि अगर निजी संस्थानों में डीएलएड संचालित हो सकता है तो सरकारी संस्थाओं में इसे क्यों बंद किया गया? विधायक ने विभागीय मंत्री रामदास सोरेन से आग्रह किया कि गरीब और शिक्षित बेरोजगार युवाओं के हित में सरकारी संस्थाओं में डीएलएड की पढ़ाई फिर से शुरू की जाए.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : पंचशूलों की हुई विशेष पूजा, मंदिरों के शिखरों पर किए गए पुनर्स्थापित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : सिंगपुर में जेएलकेएम प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक

मुरी : सिंगपुर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की सिल्ली प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुना भगत ने…

Spread the love

Jamshedpur : आयुर्वेद चिकित्सक संघ की नई जिला कमिटी गठित, पीएन झा बने अध्यक्ष

जमशेदपुर : राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर गुरुवार को झारखंड आयुर्वेद चिकित्सक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला शाखा की बैठक साकची स्थित श्री बालाजी कंसल्टेंसी कार्यालय में डॉ. पीएन झा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time