Jamshedpur : जुगसलाई फायरिंग मामले में हथियार के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी में 16 फरवरी की रात इरशाद पर फायरिंग को गई थी। इस घटना में गोली इरशाद के गले को छूकर निकल गई थी। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जुगसलाई निवासी जाहिद हुसैन उर्फ विक्की, मो अरमान उर्फ पतला, समीर कालिंदी और निखत परवीन उर्फ पूजा शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार, चार गोली और मोबाइल बरामद किया है। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि घटना की रात मो खुर्शीद उर्फ भाकुड़, निजाम और मुर्शीद द्वारा रोहित नामक युवक को मारने के उद्देश्य से फायरिंग की गई थी। रोहित जान बचाते हुए इरशाद के घर में घुस गया। भाकुड़ भी उसके पीछे भगा और फायरिंग कर दी। इसी दौरान गोली इरशाद को लगी और वह घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: सरकारी स्कूल में वोकेशनल कोर्स के साथ मीडिया एंटरटेनमेंट और आईटी पढ़ सकेंगे विद्यार्थी, इसी सत्र से शुरू होगी कक्षाएं

भाकुड़ ने पूजा को हथियार रखने के लिए दिया था

सिटी एसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद भाकुड़ ने हथियार को पूजा को दे दिया था और फरार हो गया। इसी बीच पुलिस ने जाहिद और मो अरमान को भी हिरासत में लिया। हिरासत में रहने के दौरान पूजा ने जाहिद को फोन किया और कहा कि वह हथियार लेकर चले जाए। पुलिस ने भी चालाकी दिखाई और जाल बिछाते हुए पूजा और उसके भाई समीर को हत्यायत के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने यह स्वीकार किया कि भाकुड़ ने ही हथियार दिया था। इस मामले में मुख्य आरोपी अब तक फरार चल रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें :  Chakulia: नागानल मंदिर के पास लगी हाई मास्ट लाइट एक सप्ताह से खराब, लोगों में आक्रोश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time