धनबाद में 11 सेंटर पर होगी चौकीदार पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा

 मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति.

Dhanbad : चौकीदार पद पर नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर के 12:30 बजे आयोजित की जाएगी. लगभग 5000 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए उप विकास आयुक्त सादात अनवर, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन एवं एडीएम लॉ एंड आर्डर पीयूष सिन्हा ने संयुक्त आदेश जारी किया है. चौकीदार पद पर नियुक्ति के लिए खालसा हाई स्कूल बैंक मोड़, डीएवी हाई स्कूल दरी मोहल्ला, डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा, अपग्रेडेड हाई स्कूल लोवाडीह, एसएसएनएमएस इंटर कॉलेज सिजुआ, एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद, बीएसएस महिला महाविद्यालय धनबाद, डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर, सरस्वती विद्या मंदिर भूली, पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज सरायढेला एवं अभय सुंदरी गर्ल्स स्कूल धनबाद में परीक्षा आयोजित की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : दबिस्ताने जमशेदपुर ने मनाया गालिब दिवस

जिला नियंत्रण कक्ष सुबह 8:30 बजे से कार्यरत रहेगा

सभी 11 सेंटरों के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, गश्ती सह उड़न दस्ता दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अलावा जिला नियंत्रण कक्ष भी कार्यरत रहेगा. अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी रहेंगे. जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 2311217, 2311807 एवं 100 है. जिला नियंत्रण कक्ष सुबह 8:30 बजे से कार्यरत रहेगा.

इसे भी पढ़ें : पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह को जिला कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time